.. एक विचार..
कहते है की वक्त इन्सान को और मजबूत बनता है बदलता वक्त एक नयी राह एक नयी उम्मीद होता है
सैकड़ो लोगो को भीड़ मे जब कोई अकेले खड़ा होता है ,, तो परेशानिया कुछ इस कदर साथ खड़ी होती है जैसे
{ ज़िन्दगी भर का एक हमसफ़र हो }
<!!!.....एक विचार..>
ज़िन्दगी एक सुहाना सा सफ़र है , जिसमे हर मोड़ पर राह है कोई राह इस कदर ख़ुशी देती है की संभाली नही
जाती तो कोई राह गम का सैलाब लेकर आती है इस सुहाने सफ़र मे कई मुशाफिरो से भेट होती है , कुछ हमारे
आज़िज हो जाते है तो कुछ कभी याद ना आने वाले राहगीर बन जाते है
अनुभव मनुष्य कि कमायी हुयी पूंजी का बहुत बड़ा हिस्सा होता है , जीवन की हर राह एक अनुभव देकर जाती है
कहते है की """जहा चाह है वहा राह है"""
परन्तु जीवन की एक कड़ी मे चाह तो बहुत है , और राह है की नज़र ही नही आती ,, शब्द तो बहुत है पर इन्हे
बायं करने के लफ्ज नहीं मिलते ...
{ प्रत्येक व्यक्ति के पास इतना वक्त नही की वह हर परिस्तिथी से रूबरू हो फिर हर तरह के अनुभव ले ऐसे लोग जो उन परिस्तिथियों का सामना कर चुके है हमें उनके विचारो को अपने जीवन की कसोटी बनाना चाहिए ताकि उनके अनुभवों से हम आने वाली चुनोतिया के लिया तैयार रहे ( बिता हुआ वक्त कभी वापस नही आता , वापस आता है तो सिर्फ़ एक लफ़्ज "अफ़सोस")}
हमारी कुछ करने की चाह हमें राह देती है ये राह मंजिल बनती है और फिर एक लक्ष्य ......
हर दिन एक पहेली की तरह होता है जहा ना उगते सूरज का ना ढलते सूरज का पता होता है
मानो एक बाग़ सा जीवन हो जिसमे कलियों जैसे सुख हो , काँटों जैसे दुःख हो पुष्प सा सुन्दर प्रेम हो , लताओं जैसी
जीवन की पहेलिया हो !!!!!!
जीवन की हर राह आसान नहीं होती
कोशिश करने वालो की हार नहीं होती
हर लफ्ज़ मै वो बात नहीं होती
हर किनारे पर पतवार नहीं होती
जहा चाह है वहा राह है
हर पुतले की मंजिल है
हर मंजिल की एक राह है
हर राह मे कोई मुसाफ़िर है
हर मुसाफ़िर मे एक ईश्वर है
हर ईश्वर मे शक्ति है
हर शक्ति मे विश्वास है
हर विश्वास से एक राह है
और
जहा चाह है वहा राह है
<!!!!..धन्यवाद...>
( पूजा )